माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा रात्रिकालीन कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा महेश माह के अंतर्गत स्व. पवन जाजू स्मृति रात्रिकालीन कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई को सनबीम अकादमी, सामनेघाट के खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड पर रात्रि 8 बजे से किया गया। दूधिया प्रकाश में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पिछले 35 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जाता रहा है। समाज के युवा खेल प्रेमियों में इसके लिए गजब का जुनून देखने को मिलता है। इस वर्ष इस आयोजन को आईपीएल की तर्ज पर कई नवीनताओं को समाहित किया गया। आयोजन के 2 दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन और वरीयता के आधार पर ऑक्शन संस्था के माननीय मानद सदस्यो के बीच किया गया, जिसमें टीम ओनर श्री निशान्त नेवर (रॉयल हीरोज-कैप्टन सिद्धार्थ मारू), श्री पीयूष कोठारी (माइटी माहेश्वरीज कैप्टन लव कौशिक) श्री मनोज धूत (जी.टी. किंग्स कैप्टन शशांक जाजू) तथा श्री रितेश खटोड़ (कूल क्रशर कैप्टन राघवेंद्र सारड़ा) ने ऑक्शन में खिलाडिय़ों को पॉइंट्स आधार पर चुना। इस प्रक्रिया में सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
क्रिकेट ग्राउंड पर कार्यक्रम के विधिवत रोमांचक शुभारंभ पर स्व. पवन जाजू के चित्र पर माल्यार्पण संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील झंवर, श्री गोपाल दम्मानी, श्री राकेश दरक तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन श्री संजीव चांडक के द्वारा कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्व. जाजू के खेल योगदान का स्मरण किया गया। इस टूर्नामेंट में इन चार टीमों के बीच 6 लीग मैच हुए जिसमें 2-2 मैच जीतकर कूल क्रशर्स और जीटी किंग्स की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान हर मैच के बाद प्रदर्शन आधार पर ऑरेंज कैप व पर्पल कैप का हस्तांतरण हो रहा था। रोमांचक फाइनल में कूल क्रेशर्स टीम ने जीटी किंग्स को 3 विकेट से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में कुल 106 रन बनाने वाले अभिनव सोमानी को बेस्ट बैट्समैन, 8 विकेट लेने वाले अनुराग सोनी को बेस्ट बॉलर, नीलेश चाण्डक तथा मुदित चाण्डक ने संयुक्त रूप से खेल के सभी प्रभागों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विजेता टीम को टूर्नामेंट ट्रॉफी सहित कैश प्राइस तथा विजेता व उपविजेता टीमों के सभी खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गए। पूरे टूर्नामेंट की लाइव कॉमेंट्री और लाइव स्कोरिंग cric heros मोबाइल एप्प पर नियमित चल रही थी जिसका समायोजन शशांक चाण्डक, लोकेश मूंदड़ा, सागर दम्मानी द्वारा बॉल by बॉल किया जा रहा था। उद्घाटन व पुरस्कार समारोहों में अतिथियों व खिलाडिय़ों का स्वागत अध्यक्ष अंकित धूत, धन्यवाद प्रकाश मंत्री ऋषि पटवारी तथा व्यवस्थाओं को सुनियोजित कोषाध्यक्ष शशांक चाण्डक तथा क्रीड़ा मंत्री शिवम सोनी ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजन में प्रवीर बजाज, सौरव करनानी, नीलेश चाण्डक, लोकेश मूंदड़ा, प्रतीक मूंदड़ा, सागर दम्मानी, लव कौशिक, ऋषिराज मूंदड़ा, अनुराग सोनी, निखिल मूंधडा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। श्री देवीचंद को भी जिन्होंने पूरी रात संस्था के सदस्यो के लिए समय समय पर नास्ते की तैयारी करवाई। विशेष धन्यवाद संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष दुजारी को जिन्होंने इस कार्यक्रम के लिए सनबीम स्कूल के ग्राउंड को संस्था के लिए उपलब्ध करवाया। श्री अनुराग राठी जिन्होंने रात्रि भोजन की व्यवस्था संस्था के साथियों के लिए करवाई। यह जानकारी माहेश्वरी क्लब के मंत्री ऋषि पटवारी ने प्रदान की है।
Latest News