महेश स्कूल व माहेश्वरी समाज फलोदी के चुनाव सम्पन्न
22 मई 2024 को हुई समाज की मीटिंग मे अध्यक्ष गोपी किशन भट्टड़ व तहसील अध्यक्ष दामोदर चांडक की अध्यक्षता में महेश स्कूल फलोदी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश चांडक, उपाध्यक्ष अनिल राठी, सचिव ओमप्रकाश भूतड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र बूब को सर्वसम्मति से चुना गया
उसके बाद में तहसील अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की देखरेख में समाज के चुनाव करवाये गये जिसमें अध्यक्ष पद पर जयकिशन बिडला, उपाध्यक्ष महेंद्र फोफलिया, किशन भट्टड, सचिव ओमप्रकाश भैया, कोषाध्यक्ष अनिल बूब को सर्वसम्मति से चुना गया। दोनो संस्थाओ मे संरक्षक गोपी किशन भट्टड को मनोनीत किया गया।
Latest News