मालेगांव में लोकतंत्र चुनाव में जनजागृति अभियान
लोकतंत्र चुनाव 2024 जनजागृति अभियान के अंतर्गत श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल मालेगांव एवं मेरी कलम की कवियत्री सौ. सुमिता राजकुमार मूंधड़ा के सौजन्य से मालेगांव माहेश्वरी समाज बंधुओं को वोट देने पर ई-सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। 200 माहेश्वरी बंधुओं को ई-सर्टिफिकेट्स प्रेषित किए गए। सौ.सुमिता मूंधड़ा ने ई-सर्टिफिकेट्स की स्पॉन्सरशिप और जिम्मेदारी बखूबी निभाई। मालेगांव माहेश्वरी समाज ने श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल और सुमिता मूंधड़ा के लोकसभा चुनाव जनजागृति अभियान की भरपूर सराहना की।
Latest News