राजसमंद माहेश्वरी प्रीमियर लीग का 24 से 26 को होगा आयोजन

माहेश्वरी समाज राजसमंद की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से 26 मई तक जेके स्टेडियम राजसमंद में होगी। संगठन मंत्री भगवती असावा व जिला सदस्य लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि आगामी 15 जून को भगवान महेश व पार्वती की कृपा से उत्पन्न माहेश्वरी समाज का उत्पति दिवस महेश नवमी 15 जून देशभर में समाज बंधुओ की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई जाएगी। इसी क्रम में राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान की ओर से युवाओं को खेलकूद में एक जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जेके स्टेडियम राजसमंद मे 24 से 26 मई 2024 को होगा। राजसमंद के प्रत्येक ग्राम व शहर सभा की सहभागिता से राजसमंद माहेश्वरी प्रीमियर लीग-2 के नाम से आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमे कांकरोली, राजनगर, केलवाड़ा, आमेट, दरीबा, बामनिया, कुरज, कुंवारिया, नाथद्वारा की टीमों के मध्य मैच आयोजन किया जाएगा। संस्थान सदस्य लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि माहेश्वरी प्रीमियर लीग 2 का शुभारभ राजसमंद की विधायक दीप्ती किरण माहेश्वरी की ओर से 24 मई को किया जाएगा तथा समापन 26 मई को होगा। उसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। समापन में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी भीलवाड़ा, प्रदेश सचिव रामगोपाल सोमानी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश काबरा, राजसमंद जिला अध्यक्ष विष्णु  गोपाल सोमानी, सचिव खूब चंद झवर व जिले की महिला सगठन की अध्यक्ष प्रेमलता चेचानी, युवा सगठन अध्यक्ष जगदीश बियाणी व जिले के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन