युवा जो शिक्षा हेतु दूसरे शहर में हैं और महेश नवमी 15 जून 2024 को अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएंगे......

माननीय स्वजन
जय महेश,
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन समाज के युवाओं के उत्थान और उन्नयन तथा उनकी क्षमताओं के आधार पर बेहतर मंच प्रदान करने के साथ साथ व्यवसाय और उद्यमिता तथा बेहतर कैरियर चयन के लिए निरंतर सेवारत है। 
इस वर्ष हमारे समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी आगामी 15 जून को है । सम्पूर्ण देश भर में विशेष समारोहों का आयोजन किया जा रहा है ।
यदि आपके परिवार का कोई  परिजन शिक्षण उदेश्य से अपने गृह नगर से बाहर रह रहे हों तो उनका संपर्क डेटा संग्रह कर उन शहरों के संगठन को  भेजा जाएगा जिससे इस वर्ष महेश नवमी पर विविध समारोह और कार्यक्रमों में आपके ऐसे परिजनों को आमंत्रित किया जा सके ।
इस डेटा संग्रह के लिए एक गूगल फॉर्म संक्षिप्त जानकारियों के लिए जारी किया जा रहा है ।
आशा है संगठन के इस अभियान को आपका समर्थन और स्नेह प्राप्त होगा।
https://forms.gle/UPp9VqFvMNdvtQKq9 
महेश नवमी महोत्सव समिति 2024
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन