रायपुर जिला माहेश्वरी महिला समिति द्वारा किया गया सेवा कार्य

नर सेवा नारायण सेवा को सर्वोपरि मानते हुये रायपुर जिला द्वारा 16-5-2024 को तपती धूप मे जीविका निर्वाह करने तेलघानी नाका, टूरी हटरी, सारथी चौक, शुक्रवारी बाजार सब्जी बेचने वालो एवं जरूरतमंदों को छातो का वितरण किया गया। छाते वितरण का शुभारंभ अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्राणी श्रीमती ज्योति राठी एवं प्रदेश सत्र संरक्षिका पुष्पा राठी के करकमलो द्वारा किया गया। सभी 75 छातो पर जय उमा महेश रायपुर जिला माहेश्वरी महिला समिति लिखवाया गया। सब्जी वालो ने छाते प्राप्त कर अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर की। उनके चेहरे की मुस्कान और आखों की चमक ने मन को भाव विभोर कर दिया। सेवा त्याग और सदाचार की भावना से ओत-प्रोत माहेश्वरी महिला समिति द्वारा समय- समय पर जन सेवार्थ का कार्य वर्षो से निरंतर किया जा रहा है। इस जन सेवार्थ कार्यक्रम पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की महामंत्राणी श्रीमती ज्योति राठी, प्रदेश पदाधिकारी पुष्पा राठी, नीना राठी, दिव्या राठी, जिला अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी, जिला सचिव वर्षा लाहोटी, कोषाध्यक्षा ममता सोमानी, संगठन मंत्री रमा मल्ल, सुनीता लाहोटी, श्रीकांता बियानी, सरला चांडक, देवकी लढ्ढा, तृप्ति पुंगलिया, रेखा पुंगलिया, भावना राठी, अंजू राठी, प्रगति कोठारी, कल्पना राठी, पुष्पा बजाज इत्यादि 37 बहनो की गरिमामय उपस्थिति एवं टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन