अजयमेरु प्रेस क्लब द्वारा प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी 'हँस' का अभिनन्दन

अजयमेरू प्रेस क्लब सभागार में 15 फरवरी 2026 को आयोजित साहित्यधारा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी 'हँस' का उनकी राजस्थानी एवं हिन्दी सृजन की सुदीर्ध सेवाओं के लिए क्लब के अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार पारीक एवं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला ने शॉल, माला और विशिष्ट साहित्यकार सम्मान का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। डॉ. अनन्त भटनागर व श्री उमेश चौरसिया ने श्री हंस के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्री हंस के पुत्र डॉ.(सीए) श्याम सोमानी ने अनेक प्रसंग पिताश्री के सुनाये तथा सुपौत्री वसुन्धरा सोमानी ने सुन्दर कविता सुनाकर तालिया बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. के.सी. शर्मा ने की व संचालन कवि व्यंगकार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर अनेकों पत्रकार व कवि उपस्थित थे जिन्होंने डॉ. रमेश अग्रवाल, अनंत भटनागर, डॉ. श्याम सोमानी, डी.एस. त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, उमेश चौरसिया, सुन्धवा सोमानी, आर.जे. अंजना पारीक, अनिता यादव, रामावतार यादव, जयगोपाल प्रजापति, तस्दीक अहमद, संदीप पांडे, पूर्णिमा पाठक, डॉ. पूनम पांडे, नीता भटनागर, डॉ. केसी शर्मा, कुलदीप खन्ना, विजय शर्मा, गौरव दुबे, डॉ. पुष्पा क्षेत्रपाल, डॉ. लाल थडानी और दीपशिखा क्षेत्रपाल ने गीत, गजल, छंद, मुक्तक आदि प्रस्तुत किये।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal