| अकोला में वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन सम्पन्न |
|
|
माहेश्वरी वरिष्ठ नागरिक महिला प्रकोष्ठ अकोला का वसंत पंचमी उत्सव स्थानिक माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी सलाहगार सुशीला गांधी, राजकुंवर लढ्ढा, शकुंतला चांडक, डॉ. सरोज राठी, सरोज लढ्ढा, समाज ट्रस्ट अध्यक्ष विजय तोषनीवाल, महिला मंडल अध्यक्षा वंदना हेडा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी आदि मान्यवर मंच पर उपस्थित थे। माता सरस्वती को माल्यार्पण व हनुमान चालीसा के पठन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की तरफ से माहेश्वरी समाज ट्रस्ट की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया जिसमें अध्यक्ष विजय तोषनीवाल, प्रधानमंत्री विजय राठी, सहायक मंत्री विनीत बियानी, कोषाध्यक्ष देवानंद लढ्ढा, अंकेक्षक मनोज चांडक, कार्यकारी सदस्य डॉ. रमन हेड़ा, कुंज बिहारी चांडक, गिरीश तोषनीवाल, एडवोकेट विशाल लढ्ढा, प्रदीप राठी, राजेश भंसाली, दिनेश लढ्ढा, प्रकाश चितलांगे का समावेश था। साथ ही में मारवाड़ी महिला संगठन की प्रांतीय अध्यक्षा उषा बाहेती तथा नवनिर्वाचित मनपा सदस्य मनीषा भंसाली का भी पुष्प एवं दुपट्टा देकर सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में बसंत पंचमी के निमित्त विठ्ठल रुक्माई विवाह सोहला का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम की भक्ति पूर्ण गाथा राजकुंवर लढ्ढा द्वारा प्रतिपादित की गई। प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अरुणा लढ्ढा, विद्या हेडा, सुनीता मालाणी, कृष्णा लाहोटी तथा सदस्याओं ने टाल मृदंग बजाते हुए विठ्ठल भजन सादर किये ऐसे लग रहा था मानो साक्षात विठ्ठल रुक्माई का विवाह संपन्न हो रहा है। विवाह में सहसचिव सुनंदा सोमानी ने पंडित जी की वेशभूषा धारण कर मंगलाष्टक प्रस्तुत किए। वसंत पंचमी निमित्त बच्चों के लिए राष्ट्रभक्ति गीत स्पर्धा, पियानो स्पर्धा एवं निबंध एवं हस्ताक्षर स्पर्धा आयोजित की गई। राष्ट्रभक्ति गीत स्पर्धा में ए ग्रुप में प्रथम दर्शिका निखिल रांदड, द्वितीय वंशिका सर्वेश कासट, तृतीय दिव्यम गौरव केला तथा बी ग्रुप में प्रथम कनुषी देवेश राठी, द्वितीय आरोही गौरव राठी तथा तृतीय अद्विता नमन बागड़ी पुणे रही। पियानो वादन स्पर्धा में ए ग्रुप में प्रथम वरद हर्ष काबरा पुणे, द्वितीय अथर्व नितिन सोमाणी गोंदिया, तृतीय सिया अनंत झंवर अमरावती व आराध्या अंबरीश खटोड़ रही। बी ग्रुप में प्रथम देव गौरव लढ्ढा पुणे, द्वितीय र्हदयेश सर्वेश कासट, तृतीय सांची निलेश लद्दड नागपुर ने पुरस्कार प्राप्त किए। निबंध स्पर्धा में ए ग्रुप में प्रथम शिवांश आशीष हेड़ा, द्वितीय विहान सागर हेड़ा, बी ग्रुप में प्रथम कनुषी देवेश राठी, द्वितीय अनय जलज बाहेती रहे। कार्यक्रम का सूत्रबद्ध संचालन सहसचिव शोभा कासट आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष शशिकला खटोड़ ने किया। कार्यक्रम में फूलकंवर बंग, पदमा राठी, सुशीला कोठारी, प्रभा अटल, शोभा भाला, शोभा पनपालिया, वीणा चांडक, रेखा मोहता, अलका जाजू, चंदा कासट आदि सदस्य बहु संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी सचिव वीणा राठी ने दी। |
|
| 20 February 2026 |
| अब शादी एक संस्कार नहीं सोशल इवेंट बन गया है - कुम कुम काबरा |