रतनगढ के रेलवे प्लेटफार्म पर वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
रतनगढ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व पवनकुमार जयचन्द लाल सराफ के सौजन्य से लगाये गए वाटर कूलर का दिनांक 15/5/2024 की शाम को ट्रस्ट द्वारा लोकार्पण रतनगढ़ स्टेशन अधीक्षक श्री बाबूलाल मीणा, श्री नारायण प्रसाद सराफ, चूरू जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल व उतरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने भगवान महेश की पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी बंधु अपनी मातृभूमि के प्रति सेवा कार्यों में समर्पित है। रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री नरेन्द्र झंवर ने बताया की दो वाटर कूलर पहले से इसी प्लेटफॉर्म पर रेल यात्रियों की सेवा के लिए लगाए जा चुके हैं। इन वाटर कुलरो से भीषण गर्मी में परेशान हो रहे रेल यात्रियों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों की संख्या काफी रहती है व भविष्य में जब भी रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्लेटफार्म पर वाटर कूलर की आवश्यकता होगी रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्टरेल यात्रियों की सुविधा के लिये वाटर कूलर लगाएगा। लोकार्पण अवसर पर माहेश्वरी समाज के तहसील अध्यक्ष राकेश जाजू, मंत्री रामावतार चांडक, रामकिशन चांडक, अर्चित झंवर, जिलाउपाध्यक्ष चन्दा सोनी, जिला संयुक्त मंत्री सरिता चाण्डक, तहसील मंत्री जयश्री जाजू, भावना जाजू, एडवोकेट कमल सोनी, महावीर रामगढिय़ा, रेलवे प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार सी.बी.एस, हरीश जांगिड़ सहित काफी लोग उपस्थित थे।
Latest News