सचिन तोषनीवाल, डेगाना ने किया परिवार का नाम रोशन
डेगाना निवासी श्री बिरदीचंद तोषनीवाल एवं श्रीमति संपत देवी तोषनीवाल के सुपौत्र व तेज प्रकाश तोषनीवाल एवं श्रीमती सीमा तोषनीवाल के सुपुत्र सचिन तोषनीवाल ने सीबीएसई परीक्षा में 12वीं क्लास में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन किया। तोषनीवाल ने अपनी सफलता का श्रेय दादा, दादी, मम्मी, पापा के साथ गुरजनो को दिया है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा डेगाना ने दी।
Latest News