फारबिसगंज माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया श्री हनुमान महोत्सव

फारबिसगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में हनुमान महोत्सव मनाया गया। इसमें 151 महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमान महोत्सव में बाबा का भव्य दरवार सजाया गया एवं बाबा को 56 भोग व सवामणी का महाभोग लगाया गया। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष व मुख्य यजमान सुरेश राठी एवं उनकी धर्मपत्नी शारदा राठी ने संयुक्त रूप से अखंड ज्योत व दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में संगीता बाहेती, रंजना राठी, सुनीता लढ्ढा एवं सुमन लखोटिया ने भक्ति भाव से भजनों की गंगा में सभी भक्तों को सरोबार किया। अंत में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके फारबिसगंज माहेश्वरी समाज के सदस्यों के अलावा करजाइन बाजार से माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा, सचिव एवं कोषाध्यक्ष भी उपस्थित थी। यह जानकारी झारखंड बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक साबू व रश्मि कोठारी मालपानी ने प्रदान की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन