श्री माहेश्वरी सेवा समिति अहमदाबाद ने अपना स्वर्ण जयंती समारोह हर्ष उल्लास से मनाया

मेवाड़ माहेश्वरी समाज की मातृ संस्था श्री माहेश्वरी सेवा समिति, शाहीबाग, अहमदाबाद का स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है, जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा 4 व 5 मई 2024 शनि, रवि (दो दिन) स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में हर्ष, उल्लास, आनंद व उमंग से मनाया गया। दिनांक 4 मई को प्रात: योग शिविर एवं रात्रि भव्य सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम रखा गया। 5 मई को प्रात: रक्तदान एवं फ्री मेडिकल चेकअप एवं सायंकाल स्नेह भोज रखा गया, सभी समाज वासियों ने अपनी अनुपम उपस्थिति देकर समाज एवं संस्था का गौरव बढ़ाकर समाज की एकता एवं अखंडता का गरिमामय दर्शन कराया। इस शुभ अवसर पर संस्था के संस्थापक परिवार एवं सेवा समिति के अग्रणी बंधु परिवार का समिति परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया। उसके लिये श्री माहेश्वरी सेवा समिति अहमदाबाद के अध्यक्ष श्री सुरेशचन्द्र मूंदड़ा, चैयरमेन श्री कैलाशचन्द्र खटोड़ एवं मंत्री श्री कैलाशचन्द्र ईनाणी सहित सेवा समिति के समस्त पदाधिकारीगण ने इस 50 सालों में दिये गये, समाज बंधुओं के अमूल्य योगदान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के विशेष अतिथि श्री ईश्वरलाल न्याति रहे। मंच का संचालन सत्यनारायण (एस.एन.) बाहेती ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन