सूरत जिला माहेश्वरी सभा द्वारा कैरियर गाइडेंस सेमीनार आशाएँ-2 का होगा आयोजन

जब हौसला बना लिया ऊंची  उड़ान का,
फिर देखना  फिजूल है कद आसमान का ….
ऐसी शानदार जज़्बा रहा है हमारे समाज को गौरवान्वित करने वाली गरीमा मुधंडा का जिन्होंने हाल ही में UPSC मे 80 Rank हासिल कर माहेश्वरी समाज का इस ख़ास क्षेत्र में परचम लहराया व समाज के बच्चों के लिए प्रेरणा बनी है।
सूरत ज़िला माहेश्वरी सभा आगामी 2 जून,2024 को एक कैरियर गाइडेंस सेमीनार आशाएँ-2 का आयोजन सूरत में कर रही है जिसके लिये इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ गरीमा मुधंडा भी हमारे बच्चों के लिए सूरत में होने जा रहे इस सेमीनार में शामिल हो रही है ।
समाज के कक्षा 10-12 के छात्र ,ग्रेजुएशन कर रहे एवं ग्रेजुएशन कर चुके छात्र के साथ उनके अभिभावक सादर आमंत्रित हैं।
प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिये Google form फार्म भरकर एवं 100/-का भुगतान करके अपना स्थान सुनिश्चित करे।
आइए हम और आप मिलकर 2 जून को 2 कदम आगे बढ़ाएं और हमारे बच्चों के हौसलों की उड़ान में सहायक बने। 
स्थान :- संजीव कुमार ऑडिटोरियम, पाल रोड़, सूरत 
दिनांक :- 2 जून 2024  समय 2:30pm- 6:30 pm
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdNcC-cy__oUDx0j4ycK1pW-bGPxyqL8qGa6GPWhetMSIkXvw/viewform

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन