कोयंबटूर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन सम्पन्न


कोयंबटूर माहेश्वरी समाज के सदस्यो एवं अन्य उत्तर भारतीय समाज के हनुमान भक्तो द्वारा गठित सुंदरकांड समिति, कोयंबटूर ने दिनांक 23 अप्रेल 2024 को सायंकाल मे श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव नेहरु विद्यालय, आर.एस. पुरम, कोयंबतूर प्रागंण मे स्थापित श्री हनुमान मंदिर मे हर्षोल्लास एवं भावभक्ति से मनाया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यो एवं परिजनो ने मिलकर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात विभिन्न सदस्यो द्वारा श्री हनुमान जी महाराज के मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। भजन गायन मे समाज के सदस्य गिरीराज चांडक, सिद्धार्थ साबू, बसंती सोमाणी ने बढ चढ के भागीदारी करते हुए मधुर भजन गाये। समाज के सभी आयुवर्ग के पुरुषो मे से क्रमश: श्रीगोपाल माहेश्वरी, सीताराम कांकाणी, दामोदर सोमाणी, रामलाल सोनी, रुपनारायण सोमाणी, ओमप्रकाश चांडक, अभिषेक बागडी, अमित मण्डोवरा, मनोज गग्गड, आर.पी. राठी, सुनील पनपालिया, सुरेश मालाणी, जुगल सोमाणी एवं महिलाओ मे से श्रीमती सीता कांकाणी, शांति माहेश्वरी, चंदा सोमाणी, विमला सोनी, सरोज मंत्री, विमला बागडी, दीपा राठी, सुनीता राठी, भावना साबू, प्रियंका काबरा, मिनाक्षी चांडक, संगीता गग्गड, रेणु भुराडिया, अनु पनपालिया, सुनीता मंत्री, लीला चांडक, श्रद्धा चितलांगिया, रुची बागडी, किरण मालाणी, सीमा सोमाणी आदि ने सुंदरकांड पाठ मे भाग लिया। जन्मोत्सव के शुभ उपलक्ष्य मे छप्पन भोग एवं अन्य व्यंजनो का भोग लगाकर हनुमान लल्ला की सामूहिक आरती की गई। अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 200 से ज्यादा माहेश्वरी एवं अन्य समाज के भक्तो ने भाग लेकर हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद एंव प्रसाद प्राप्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन