मतदाता जागरूकता के लिए माहेश्वरी सभा रांची ने की बैठक

दिनांक 5 मई को श्री माहेश्वरी सभा रांची, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनाव के महापर्व पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए कैसे जागरूक बनाया जाए तथा उन्हें अपने मत के अधिकार का क्या महत्व है यह कैसे बताया जाए इस पर विस्तृत चर्चा हुई। सभा की तीनों शाखों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की सभा का प्रत्येक सदस्य अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें मतदान के दिन मत अवश्य दें इसके लिए प्रेरित करेगा तथा अपनी अपनी पहुंच के क्षेत्र में मतदान के दिन यह सुनिश्चित करने की चेष्टा करेगा की सब लोग मत देने के लिए अवश्य जाएं। आज की बैठक में तीनों शाखों के अध्यक्ष सचिव के अलावा पवन मंत्री, अशोक साबू, दीपक मारु, रमन बोड़ा, संगीता चितलांगिया, रश्मि मालपानी, सीमा मालपानी, पंकज साबू, सौरभ साबू विशेष रूप से उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन