माहेश्वरी सेवा समिति शाहीबाग अहमदाबाद का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित

माहेश्वरी सेवा समिति शाहीबाग अहमदाबाद के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसका दिव्य शुभारम्भ दिनांक 4-मई-2024 को योग शिविर कार्यक्रम से हुआ। गुजरात राज्य योग बोर्ड के सानिध्य में योग कार्यक्रम में गुजरात स्टेट कोडिनेटर श्री राधे श्याम, मुकेश कोठारी गुजरात राज्य योग कोच एवं गुजरात सेंट्रल जोन योग कोऑर्डिनेटर कृष्णा बेन जडेजा द्वारा इस सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया। श्री माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मूंदड़ा, मंत्री कैलाश चंद्र ईनाणी, चेयरमेेंन कैलाश चंद्र खटोड, कोषाध्यक्ष राजेश खटोड, उपाध्यक्ष गोकुल सोडाणी एवं भगवती लाल कोठारी, रमेश कालिया एवं अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के अध्यक्ष रितु मुकेश कोठारी, मंत्री शारदा सुरेश नवाल, माहेश्वरी युवा संगठन की कमिटी एवं माहेश्वरी समाज के लोगों के साथ योग का शानदार प्रोग्राम हुआ। योग जन जन, समाज और सम्पूर्ण विश्व को जोडऩे का एक कार्य करता है। योग के अभ्यास के माध्यम से हम विभिन्न मौजूदा स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान खोजने में सक्षम होते है। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन