रांची में राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा का किया गया सम्मान

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा 30 अप्रैल को रांची प्रवास में थे। उनसे रांची माहेश्वरी समाज एवं झारखंड बिहार प्रदेश सभा के प्रतिनिधियों ने भेंट की। रांची माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री किसान साबू, सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया, महिला सभा की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता साबू एवं युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विनय मंत्री ने उन्हें शॉल औढ़ा कर एवं पुष्प गुच्छ समर्पित कर उनका सम्मान किया। झारखंड बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर साबू एवं पूर्वांचल सभा के संयुक्त मंत्री श्री छीतरमल धूत ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन