रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया
रतनगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल ने हनुमान जन्मोत्सव चूरू जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल के घर पर मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष चन्दा देवी सोनी, जिला सयुंक्त मंत्री सरिता चाण्डक, तहसील मंत्री जयश्री जाजू ने भगवान के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 151 सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, भजन व नृत्य किया। इस मौके पर अंजनी माता व हनुमानजी की झांकी भी सजाई गयी। हनुमानजी के जन्म पर मंजू पेड़ीवाल ने सभी को खूब बधाई बांटी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मंजू लढ़ा, कोषाध्यक्ष सुनीता झंवर, मधु तापडिय़ा, सीता देवी तापडिय़ा, ज्योति लढ़ा, रुपाली लढ़ा, कमला देवी चाण्डक, कांता देवी जाजू, वेदिका चाण्डक, भावना जाजू व अन्य महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन लक्षिता पेड़ीवाल ने किया।
Latest News