रतनगढ़ में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व स्व. दत्तुराम एवं मालवती तापडिय़ा की स्मृति में उनके पुत्र श्रीगोपाल एव रमेश कुमार तापडिय़ा द्वारा एक नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2024 को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर प्रभारी नरेंद झंवर ने बताया कि शिविर में 110 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 39 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे समाज सेवी व भामाशाह श्री रमेश कुमार तापडिय़ा, मधु तापडिय़ा जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, रजनीकांत सोनी एडवोकेट, चन्दा सोनी, सरिता चाण्डक, सुनीता झंवर ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के अध्य्क्ष राकेश जाजू ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, योगेश लढ्ढा, कमलेश तापडिय़ा, रामोतार चाण्डक, दिनेश तापडिय़ा, मंजू पेड़ीवाल, कृष्णा जाजू, रुपाली लढ़ा आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर नगर के अनेक व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का सन 2024 में हर महीने लगने वाले कुल 12 कैम्प में से यह चौथा कैम्प है अगला कैम्प 22 मई 2024 को स्व. मदनलाल कमला देवी की स्मृति में लगेगा।
Latest News