श्री आशीष माहेश्वरी, सीतापुर ने बढाया समाज का गौरव
यह हर्ष और गर्व का विषय है कि फिल्म जगत में भी उत्तर प्रदेश का योगदान है। सीतापुर के श्री आशीष माहेश्वरी (चितलांगिया) सुपुत्र स्व. श्री सतीशचन्द माहेश्वरी सिनेजगत में प्रोड्यूसर के रूप में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश फिल्म बन्धु ने 2023 का PAA अवार्ड इनको प्रदान किया है। इससे पूर्व भी आपको 2019 का मिड-डे-शो विज अवार्ड, 2021 में BIFA अवार्ड और 2022 में ग्रीन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि 2015 में भोजपुरी फिल्म रक्तभूमि बनाई थी जो सुपरहिट हुई। इस फिल्म के गाने महुआ चैनल के शीर्ष स्थान पर लगातार छ: माह तक कायम रहे। 2019 में उन्होंने हिन्दी दोस्ती जिन्दाबाद का निर्माण किया था।
Latest News