माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा प्रत्येक वर्ष सिंघिया हनुमान मंदिर विराट नगर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुंदरकांड का पाठ रखा जाता है। इस वर्ष भी सुंदर कांड पाठ का आयोजन 23 अप्रैल 2024 को सुबह 10.30 बजे रखा गया। करीब 50 बहनों ने इस आयोजन में पधार कर सामूहिक सुंदरकांड पाठ व भजन, आरती के साथ बाबा का उत्सव मनाया।
Latest News