माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा गणगौर त्यौंहार मनाया गया
सुहाग के प्रतीक गणगौर त्यौंहार को माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा माहेश्वरी भवन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना और महेश वंदना से किया गया। महिलाओं ने गणगौर व अन्य राजस्थानी गीतों पर बहुत ही सुन्दर नृत्य करके सभागार में बैठे सभी का दिल जीत लिया। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजन, महिलाओ और बच्चों की अधिकाधिक उपस्थिति रही। अल्पाहार का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में पधारे सभी समाजबंधुओं का आभार महिला मण्डल अध्यक्षा प्रेरना लखोटिया और मंत्राणी दीप्ति बजाज ने किया। मंच संचालन सुनीता डागा और अनुराधा चांडक ने किया।
Latest News