पुणे में 5 दिवसीय गणगौर धुमधाम से संपन्न
श्री माहेश्वरी बालाजी महिला मंडल, कस्बा पेठ की ओर से गणगौर पर्व उत्साह व गाजे बाजे के साथ मनाई गई। सभी महिला सजधज कर माथे पर गौरी लेकर बैन्ड बाजे के साथ गुंडाचा गणपती पवळे चौक, साततोटी चौक, साई पत संस्था मार्ग से बालाजी मंदिर में आगमन हुआ। हर जगह पर स्वागत हुआ। साई पत संस्था की ओर से अल्पाहार तथा शीतल पेय दिया गया। गौर के दिन उद्यापन तथा सुरज रोटा का उद्यापन हुआ। गोर की पूजा होने पर सभी ने महा प्रसाद का आस्वाद लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भू. पू. अध्यक्षा शोभा भट्टड, अध्यक्ष सौ. शाताजी जाजू, सचिव ललिता राठी, कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड, शकुंतला सोनी तथा सौ. मंगल नावंदर का विशेष सहयोग मिला। यह जानकारी कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड ने दी।
Latest News