माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर द्वारा किया गया छाछ वितरण कार्य
दिनांक 7 अप्रैल 2024 को माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर के तत्वावधान मे श्री माहेश्वरी भवन के सामने थडागंम रोड़ पर छाछ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सोमयामपालयम ग्राम सभा के सरपंच श्री पी. रंगराज, वार्ड पार्षद श्री जी. सेंथीलकुमार ने फिता काट के किया। माहेश्वरी सभा की ओर से अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी एवं वरिष्ठ सदस्य मदन गोपाल भुराडिया ने मुख्य अतिथियो का स्वागत किया। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही प्रतिदिन आम जनता एवं सभी राहगीर छाछ पेय से लाभान्वित हो रहे है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यो श्री विष्णुनारायण कांकाणी, श्री मदन मोहन भुराडिया, भूतपूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम कांकाणी, सचिव संतोष मूंदडा, ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक, राजेश कांकाणी भूतपूर्व युवा अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराडिया, लक्ष्मीकांत भुराडिया, गोविंद मण्डोवरा, कविता माहेश्वरी, बाल सदस्य इशिका-तनिशा फोमरा एवं अन्य सदस्यो की भावपुर्ण उपस्थिति मे छाछ वितरण की शुरुआत की गई। प्रतिदिन छाछ वितरण व्यवस्था के लिए युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा एवं परिषद पदाधिकारी आशिष चांडक, शिव मंत्री, सुमिरन मालू, रामबाबू कांकाणी, यादव सोमाणी आदि की टीम ने सक्रिय कार्य किया। समाज के विभिन्न सदस्यो द्वारा व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। प्रतिदिन समाज के अलग अलग परिवार के सदस्य बारी-बारी से आकर अपने कर कमलो से छाछ का वितरण करके इस पुण्य कार्य मे अपना यथोचित सहयोग दे रहे है।
Latest News