माहेश्वरी सभा कोयंबटूर द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित


होली के पश्चात माहेश्वरी सभा कोयंबटूर द्वारा हर वर्ष की भाँति होली स्नेह मिलन का शानदार कार्यक्रम, माहेश्वरी भवन मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे समाज के 150 से ज्यादा सदस्यो ने भाग लिया एवं एक दुसरे को होली की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना एवं सभाध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी के उद्बोधन से हुई। विभिन्न सदस्यो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विभिन्न नृत्यो की प्रस्तुति इस प्रकार रही इवा-एकांश फुमरा ने श्लोक नृत्य पर प्रस्तुति दी, धू्रव-गीत एवं लक्ष्मी चांडक ने गणेश नृत्य पर, कार्तिक-हर्षित मण्डोवरा, परिधी सोमाणी एवं वन्य गटाणी ने श्रीराम नृत्य पर, इशिका-तनिशा फोमरा एवं गरिमा भटड ने अगिरी नंदिनी पर, गोविंद-नीतू मण्डोवरा ने होली पर राधा-कृष्ण नृत्य, यादव सोमाणी एवं यश मालाणी ने नमो शंकरा पर शिव नृत्य की शानदार प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनाक्षी चांडक ने प्रेरणास्पद शब्दो के साथ किया। विभिन्न नृत्यो के तैयारियो का समायोजन श्रीमती सुनीता करनानी एवं श्रीमती उर्मिला कांकाणी ने बखुबी किया। कार्यक्रम के आयोजन में सभा सचिव संतोष मूदड़ा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमाणी, युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, सदस्य आशिष चांडक, सुमिरन मालू एवं अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन