गुरुग्राम महिला मंडल द्वारा गणगौर कार्यक्रम का आयोजन

गुरुग्राम महिला मंडल द्वारा 6 अप्रैल 2024 को गणगौर सिंजारा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी पदाधिकारी मार्गदर्शिका शशि काबरा, संरक्षिका अनामिका कलंत्री, अध्यक्षा मंजू बिरला, सचिव निधि माहेश्वरी, सांस्कृतिक मंत्री नीती माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष एकता बिरला के साथ 80 महिलाएँ शामिल हुई। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन महेश मंदना और गणेश वंदना से किया गया जिसके बाद बहनों द्वारा नाच गा के बनोरा निकाला गया और बहनों द्वारा तैयार किए गए नृत्य, नाटिका, भजन और सबसे रोचक फैशन शो का आयोजन किया गया। सभी बहनें एक से बढ़कर एक वेशभूषा में सजी सवरी फैशन शो के लिए उत्साहित दिखीं। साथ ही गेम्स और तम्बोला ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए गणगौर सिंजारे को यादगार बनाया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन