संगठन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रमण
हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलन्त्री, प्रदेश सचिव श्री जगदीश मंत्री और कोषाध्यक्ष श्री सुरेश काबरा ने जिला सभा अमृतसर का एक दिन का भ्रमण किया। जिला सभा अमृतसर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व युवा साथियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सभी महानुभावों ने समाज कार्य एवं उनकी गतिविधियों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा की। जिला सभा अमृतसर के अंतर्गत अभी युवा संगठन कार्यरत नहीं था। युवा साथियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही युवाओं की बैठक आयोजित कर संगठन का गठन विधिपूर्वक कर दिया जायेगा। क्षेत्र में शीघ्र ही माहेश्वरी भवन को पुर्ण कर समाजोपयोगी करने पर विचार हुआ। जिला सभा अमृतसर के अध्यक्ष श्री पवन साबू के साथ प्रदेश पदाधिकारियों को श्री दुज्र्ञाना मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर समिति ने प्रदेश पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला सभा अध्यक्ष श्री पवन साबू, महासभा कार्यकारी मण्डल सदस्य श्री प्रकाश झंवर, प्रदेश कार्यकारी मण्डल सदस्य श्री महेश झंवर व अन्य उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये और अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का सार्थक समापन हुआ।
Latest News