सूरत में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सम्पन्न

मगोब सनिया माहेश्वरी सभा (अंर्तगत सूरत जिला माहेश्वरी सभा) की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया उसमें मुख्य अतिथि राजेश मालपानी मंत्री हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा थे। दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना द्वारा मीटिंग का शुभारंभ किया गया, गत वर्ष में समाज बंधुओ के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष चैन सुख झंवर ने श्री राजेश मालपानी का दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया। श्री मालपानी ने महासभा के विभिन्न न्यासों के विषय में जानकारी दी। संगठन आपके द्वार के तहत परिवार से व्यक्तिगत संपर्क कर कर उन परिवारों की आर्थिक जरूर एवं परिवार में विवाह योग्य युवक युवतियों के विषय में जानकारी ली जाए ताकि विवाह के संबंध में कोई कठिनाई न आए एवं महेश प्रिविलेज कार्ड जो की हैदराबाद में महेश फाउंडेशन द्वारा कार्य किया जा रहा है के विषय में जानकारी दी एवं इसी तरह का कार्य सूरत जिला सभा द्वारा किया जाना चाहिए। महामंत्री श्री सुनील बाहेती ने गत वर्ष में विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। मुख्य रूप से फिजियोथैरेपी सेंटर बनवाने की बात रखी गई जिसने पूरी सभा ने अपने पूर्ण रूप से सहमति दी है और जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने के लिए आगरा किया गया। कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष का लेखा-जोखा दिया। जिला अध्यक्ष श्री पवन बजाज ने संगठन के कार्य की सराहना की और आगामी दिसंबर में महासभा की मीटिंग के आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आह्वान किया। जिला महामंत्री अतिन बाहेती ने जिला सभा के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी, विधवा सहायता छात्रवृत्ति एवं महासभा के बांगड़ मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज के कई बंधुओ को चिकित्सा सहायता प्राप्त कराई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन मंत्री सुनील बाहेती द्वारा किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष चैनसुख झंवर द्वारा दिया गया तत्पश्चात स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन