गुजरात माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना की सुरक्षा राशि का चेक दिया गया

गुजरात प्रान्तीय माहेश्वरी सभा के अन्तर्गत गुजरात माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना के 51 वर्षीय सदस्य सूरत के परवत पाटिया क्षेत्र के निवासी का विगत 26 मार्च को देहावसान हो गया था। योजना नियमानुसार दिवंगत सदस्य के परिवार को पांच लाख रुपए की सुरक्षा राशि का चेक प्रदान किया गया। परिवार को सुरक्षा राशि निधन के चार दिन पश्चात ही उपलब्ध करा दी गई। उल्लेखनीय है कि दिवंगत बन्धु सामाजिक सुरक्षा योजना के प्रारम्भिक सदस्यो में से थे और प्रतिवर्ष नियमित रूप से वार्षिक अंशदान का भुगतान करते रहे है। प्रदेश का यह ट्रस्ट गत 10 वर्षों से गुजरात मे निवास करने वाले बंधुओं के लिये इस योजना का संचालन कर रहा है एवं अब तक लगभग 50 लाख की सुरक्षा राशि का भुगतान कर दिया गया है। यह सूचना ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन मोहन पेडीवाल, सूरत एवं सचिव सुरेश काबरा, सूरत ने दी है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन