माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा अन्नदान
माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के तत्वाधान में 31 मार्च को अशोकपुरम स्थित, सांई सुंदरम सुधार एवं वृद्धाश्रम गृह, कोयंबटूर के रहवासियो के लिए अन्नदान का आयोजन किया गया। गृह के 30 से ज्यादा वृद्ध, असहाय एवं महिलाओ को सुबह का गरम नाश्ता करवाया गया। इसके लिये सुधार गृह प्रशासन ने बहुत बहुत साधुवाद दिया। कार्यक्रम मे माहेश्वरी सभा के वयोवृद्ध सदस्य विष्णुनारायण कांकाणी, शिवरतन झंवर एवं युवा परिषद के सदस्यो शिव मंत्री, रामबाबू कांकाणी, दीपक मालाणी, मुदित-अनोखी मालाणी आदि ने भाग लिया।
Latest News