नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 चैत्र शुल्क प्रतिपदा के शुभारंभ दिवस पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री माहेश्वरी सभा, महिला समिति और युवा संगठन रांची ने नव संवत्सर के स्वागत में कई कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी भवन एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
माहेश्वरी भवन में युवा संगठन के सदस्यों ने संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक बच्चों के लिए खेल खेल में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार की जानकारी देते हुए सनातन परंपरा का बोध कराया। संगीत के साथ नृत्य का भी 200 से अधिक बच्चों ने उठाया।
सनातन संस्था के सौजन्य से आनंदमय एवं तनाव मुक्त जीवन हेतु संध्या 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सनातन संस्था के आचार्य सद्गुरु निलेश सिंहबाल ने आज की जीवन पद्धति में सामंजस्य स्थापित करते हुए कैसे रहे जिससे हम तनाव मुक्त हो कर आनंदमय जीवन जिये पर एक अध्यात्मिक प्रवचन माहेश्वरी भवन सभागार में दिया। इस प्रवचन का लाभ 150 से अधिक गणमान्य लोगों ने लिए। रात्रि 7.30 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के आगे विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना के साथ एक दीप जलाया।
परंपरागत प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 8 बजे मंदिर परिसर में हनुमानजी के सामने सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।फिर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। श्री राजकुमार मारु, श्री शिवशंकर साबू, सभा अध्यक्ष श्री किसन साबू, सचिव श्री नरेन्द्र लखोटिया, श्री विनय मंत्री, श्री हेमंत माहेश्वरी, श्री मनमोहन मोहता, श्री बासुदेव लाल भाला, श्री मुकेश काबरा, श्री सौरभ साबू, श्री अंकुर डागा, श्रीमति सरिता लखोटिया, श्री शंम्भु, श्रीमती पूजा चौहान, श्रीमती सरोज राठी, श्रीमती किरण साबू, श्रीमती उषा चितलांगिया, श्री सुरेश चितलांगिया एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।