माहेश्वरी युवा मंच सीकर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी युवा मंच सीकर द्वारा माहेश्वरी समाज सीकर का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय मैना सदन में किया गया। इस अवसर पर श्याम प्यारे का नयनाभिराम श्रृंगार, विशाल भजन संध्या एवं भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष पन्नलाल सारडा ने दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम के संयोजक मारुति सोमानी थे। कार्यक्रम का संचालन सत्य सोमानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य भजन कलाकार अमित खंडेलवाल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिससे पुरा माहौल श्याम मय हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रवासी प्रकल्प के संयोजक श्री कुमार लखोटिया, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल थे। इस अवसर पर समाज के पुर्व अध्यक्ष दिनेश बियानी, महेश होलानी, समाज सचिव गिरीश सोमानी, मंच अध्यक्ष अभिषेक तापडिय़ा, सचिव नितेश काबरा, मनीष काबरा, गौरव सोमानी, दिनेश काबरा, महिला मंडल पदाधिकारी साहित सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन