सूरत में कवि सम्मलेन का आयोजन सम्पन्न

सूरत जिला माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी सेवा मंडल के सहयोग से चिकित्सा, शिक्षा सेवार्थ हास्य व्यंग श्रृंगार का कवि सम्मलेन में अद्भुत संगम दिनांक 7 अप्रैल को संजीव कुमार ओडोटोरियम अडाजन, सूरत में आयोजन किया गया। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के प्रचार प्रसार मंत्री नारायण पेड़ीवाल ने बताया कि देर रात तक चले इस आयोजन में देश के जाने माने हास्य एवं वीर रस कवि सर्वश्री मनोज गुर्जर, शशिकांत यादव (मंच संचालन), डॉ. अनामिका जैन, हास्य पैरोडी सम्राट सुदीप भोला, लाफ्टर फेम हिमांशु बवंडर आदि कवियों ने हास्य-व्यंग रस की कविताओ के माध्यम से देश की तस्वीर को श्रोताओ के सम्मुख प्रस्तुत की और खूब तालियां बटोरी। खासतौर पर सुदीप भोला ने आज जो मोबाइल फोन के दुरुपयोग से समाज में जो हालत है उस पर अपनी शैली में व्यंग करके सभी से शाबासी पायी। मंच संचालक शशिकांत यादव एवं कवियित्री डॉ. अनामिका जैन की व्यंग शैली में नोक झोंक को श्रोताओ ने खूब सराहा। 

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की पूजा एवं महेश वंदना के साथ की गई जिसमे सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतिन बाहेती, कोषाध्यक्ष रामसहाय सोनी, संगठन मंत्री मुरली लाहोटी, प्रचार प्रसार मंत्री नारायण पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष टीकम असावा, परसराम मुंद्रा, विजय भट्टड़, माहेश्वरी सेवा मंडल के रंगनाथ भट्टड़, रामकिशोर बाहेती, गिरधारी साबू कार्यक्रम के प्रमुख भामाशाह श्री करनी फैब कॉम के श्री पंकज डागा एवं अन्य भामाशाहो जिला सभा के सभी कार्यसमिति सदस्यों, सभी क्षेत्रीय सभाओ के अध्यक्ष-सचिव, समाज के गणमान्यजनों एवं आम जनों ने भाग लिया। आगंतुको का सूरत जिला सभा अध्यक्ष पवन बजाज ने स्वागत किया, सचिव अतिन बाहेती नें सभी गणमान्य एवं कवियों एवं श्रोताओ का धन्यवाद किया। सभी आये हुए मेहमानों ने व सहयोगी संस्थाओ ने सफल आयोजन व बहुत ही सुन्दर एवं व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष व सचिव को धन्यवाद किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन