माहेश्वरी युवा संगठन जालोर-सिरोही कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

जालोर-सिरोही जिला माहेश्वरी युवा संगठन कार्यकारिणी की बैठक 7 अप्रैल को रानीवाड़ा स्थित माहेश्वरी समाज भवन में अध्यक्ष नखतमल एन. माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए सचिव रमेश गीगल, रानीवाडा ने बताया कि बैठक में आगामी मई माह में जिला युवा कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित करने, सरकारी एवं सामाजिक योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित करने तथा अधिशेष तहसील युवा संगठन कार्यकारिणी का गठन समय पर पूरा कराने समेत विभिन्न विषयों पर विचार विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में भरत भूतड़ा, हेमंत गीगल, ओमप्रकाश भूतड़ा, पंकज राठी, सुनील गीगल, राजेश राठी, देवेन्द्र राठी, अरविंद सारडा, भरत बाहेती, अरविंद केला, अनिल शारदा, मुकेश केला, लजपतराय भूतड़ा, दशरथ सारडा, दिनेश राठी, लोकेश केला समेत युवा संगठन के विभिन्न तहसील अध्यक्ष और सचिव के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहें।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन