गुलाबबाग शाखा (बिहार) के द्वारा गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुलाबबाग माहेश्वरी सभा, महिला मंडल एवं युवा संगठन द्वारा पाट व्यवसायी भवन में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। गणगौर उत्सव में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक गीत और नृत्य की भाव पूर्ण प्रस्तुतियां देकर गुलाबबाग की फिजां में राजस्थान का रंग घोल दिया। गणगौर महोत्सव के दौरान कुछ घंटों के लिए पाट व्यवसायी भवन का छोटा सा कैंपस राजस्थान में तब्दील हो गया था। वहां पहुंचे माहेश्वरी समाज के सदस्य, महिला और बच्चे सबके सब राजस्थान के पारंपरिक वेश में यह अहसास करा रहे थे कि सचमुच उस समय गुलाबबाग मिनी राजस्थान बन गया था। मंच पर महिलाएं जहां राजस्थानी पोशाकों में राजस्थान का लोकप्रिय नृत्य घूमर की जीवंत प्रस्तुति दी, वहीं बच्चे राजस्थानी धरती के गौरवमयी इतिहास का गुणगान कर रहे थे। सभी ने नृत्य नाटिका के साथ समाज में एक नई जागृति ला दी। इस दौरान गणगौर पर्व को लेकर माहेश्वरी समाज की महिलाओं में इस बार काफी उत्साह देखने मिल रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज की बेटी जज महोदया श्रीमती स्वेता सारडा थी। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मण बजाज, गोपाल बजाज, राजू लोहिया, डॉ. एस.आर. दम्मानी, महावीर लोहिया ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नारायण लोहिया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सारडा, श्याम तापडिया, आनंदी बजाज, गोबिंद रामपुरिया, विकास अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, लक्ष्मण बजाज, राजेश बजाज, श्यामा लोहिया, मनोज लोहिया, गोविंद लोहिया, सुमित लोहिया, पूनम चंद सारडा, गोपाल बिहानी, संदीप बिहानी, अशोक बिहानी, गोपाल चंद बजाज, तनसुख बजाज, मांगीलाल शर्मा, दिनेश बजाज, युगल किशोर बजाज, अंकित बजाज, सुशील मूंधड़ा, दिलीप लोहिया, महिला संगठन की अध्यक्ष प्रभा सारडा, सचिव मधु बजाज, कार्यक्रम सयोजक अर्चना लोहिया, निधि बजाज, सुरुचि राठी, अनुश्री लोहिया और मारवाड़ी समाज के विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
Latest News