सूरत में श्री महेश फागोत्सव प्रभातफेरी का आयोजन सम्पन्न
सूरत माहेश्वरी समाज की सूरत जिला सभा की क्षेत्रीय सभा मॉडल टाउन डुंभाल माहेश्वरी सभा एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में हर साल भी परम्परा के अनुसार होली महोत्सव पर श्री महेश फागोत्सव प्रभातफेरी का आयोजन दिनांक 25-3-24 को पर्वत पाटिया क्षेत्र में रखा गया था। इस प्रभात फेरी में दिल्ली से बुलाई गई विशेष टीम के कलाकारों द्वारा शिव तांडव नृत्य पुरे मार्ग में पेश किये गये। माहेश्वरी समाज के तथा अन्य सभी सनातनी हिन्दू परिवारों के लगभग 6000 से 7000 स्त्री पुरुषों से शामिल होकर प्रभातफेरी को दिव्य तथा भव्य बनाया। फैरी के मार्ग में दसों सोसायटियों द्वारा विभिन्न मनुहार रखकर श्री कृष्ण राधा झांकियां का स्वागत किया गया। पुरी प्रभातफेरी में आदर्श होली के रूप में सुगंधित गुलाल तथा पुष्पों का ही उपयोग किया गया।
मुख्य संयोजक मॉडल टाउन डुंभाल माहेश्वरी सभा की पुरी टीम के साथ सूरत जिला माहेश्वरी सभा की पुरी टीम ने भी भाग लिया। क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष अनिल मनियार, सचिव राकेश पुगंलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रभातफेरी के मुख्य संयोजक सत्यनारायण कपुरिया ने बताया की पिछले पांच-छह सालों से सुरत में हर साल धूलेटी के महोत्सव पर पर्वत पाटीया क्षैत्र में श्री महेश फागोत्सव प्रभातफेरी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता हैं। जिसमें पाटीया क्षेत्र के सभी सनातनी हिन्दू परिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विशेष कर महिलाओं का जोश तो सातवें आसमान पर रहता हैं। समाजसेवी संस्थाओं का तथा विभिन्न क्षेत्रों के दानदाताओं का भी बहुत सहयोग मिलता रहता हैं। प्रभातफेरी का शुभारंभ श्री सर्वेश्वर मन्दिर प्रांगण से कृष्ण आरती से होता है तथा पुरे क्षेत्र में भ्रमण करके समापन समारोह वापस वहीं मन्दिर प्रांगण में ठण्डाई प्रसादी के साथ होता हैं।
Latest News