राष्ट्रीय महिला संगठन की द्वि दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक मंगलशक्ति 2024 का वर्चुअल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न


अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की तृतीय कार्य समिति बैठक दिनांक 28/29 मार्च 2024 को जूम सभागार में संपन्न हुई। दिनांक 28 मार्च को दोपहर 3:30 बजे भगवान उमा महेश की वंदना के साथ बैठक प्रारंभ हुई। महामंत्री ज्योति राठी द्वारा बैठक का संचालन करते हुए सर्वप्रथम सभागार में उपस्थित समस्त पदाधिकारी व सभी बहनों का स्वागत करते हुए हमारे आने वाले मांगलिक पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात दिवंगत वीर शहीदों एवं स्वजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महामंत्री द्वारा कौशलेंद्रम बैठक के कार्य विवरण की पुष्टि सभागार द्वारा कराई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू जी बांगड़ ने अपने काव्यमय उद्बोधन के साथ वक्तव्य प्रारंभ करते हुए जूम सभागार में उपस्थित सभी अग्रजो, पदाधिकारीयो व सभी बहनों का शाब्दिक स्वागत किया साथ ही आने वाले सभी त्यौंहारों हेतु मंगल कामना प्रेषित की। आपने नारी के प्रत्येक रूप को, प्रत्येक गुण को आपने बखूबी परिभाषित किया।
महिला शक्ति ही ऐसी शक्ति है
जो समाज में परिवर्तन ला सकती है
अपने समाज का मान बढा सकती है
समाज के निर्माण कार्य का धनुष उठा सकती है
आपने अपने उद्बोधन में कहा कि जब भी बदलाव आया, परिवर्तन की मशाल जली तो महिलाएं सदैव आगे रही। क्योंकि स्त्री रत्न के समान कोई रत्न नहीं। आपने सभी अग्रज दीदी व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग व मार्गदर्शन व सामूहिक प्रयास से त्रयोदश राममय सत्र का प्रथम वर्ष सफलतम रहा। 
आपने बताया कि गत सत्र में बहनों को टेक्नोलॉजी में प्रवीण किया और इस सत्र में साइबर क्राइम से सुरक्षा प्रदान करना व साइबर अपराधों की रोकथाम करना इस  विषय में समाज को जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। 
आपने आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमें मुख्य रूप से रामनवमी की पूर्व संध्या पर 16 अप्रैल को ज्ञान सिद्धा साहित्य समिति द्वारा एक यक्ष प्रश्न मे राम राज्य का युवा विषय पर वर्चुअल टॉक शो का आयोजन संस्कृति सीधा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे के अवसर पर संचार सिद्धा समिति द्वारा टेक्नोलॉजी ज्ञान पर राष्ट्रीय क्विज का आयोजन, महेश नवमी के उपलक्ष में अष्ट सिद्धा- संस्कृति सिद्धा समितियो के माध्यम से संपूर्ण भारतवर्ष व नेपाल में साड़ी वाकेथन का भव्य रूप से आयोजित होगा।
एक विशेष कार्यक्रम जो महासभा से आया था उसको आपने सभी के समक्ष रखा जाजु ट्रस्ट से जिन 1660 बहनों को सहायता दी जा रही है उनसे हमें मिलकर संगठन के निर्देशानुसार कार्य करना होगा इसकी विस्तृत जानकारी भी आपने दी। अंत में आपने कहा अतुलनीय व्यक्तित्व की धनी नारी असंभव को संभव बना देती है ऐसी मंगल शक्ति है। भारतीय संस्कृति और संस्कार में केवल एक दिन महिला दिवस नहीं बल्कि हर दिन मां का दिवस, बहन का, बेटी का, अर्थात स्त्री शक्ति का दिवस है।
महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमे संगठन की दसों राष्ट्रीय समितियों द्वारा किए गए कार्यों का सुचारू रूप से विस्तृत विवरण बताया गया। विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा 27/28/29 जनवरी को गुजरात के सिलवासा, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच, दाहोद, उमरगांव, वापी व अहमदाबाद का भ्रमण किया गया। अहमदाबाद जिले का गठन किया राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण करवाया गया। सिलवासा के अस्पताल में नि:शुल्क अन्य सेवा प्रकल्प में 11000 रू संगठन की ओर से सहयोग दिया गया। सूरत में प्रथम बालिका मंडल का गठन हुआ। भ्रमण के दौरान ज्ञात हुआ कई स्थान ऐसे थे जहां पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंचे अत: वहां की बहनों में बहुत उत्साह था। मंगल मर्दा, उर्मिला कलंत्री, उमा जाजू, कौशल्या लढ्ढा भ्रमण के दौरान साथ में थे।
महामंत्री ज्योति राठी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर जिले के अंतर्गत भाटापारा, बेमेतरा, बेरला, कोरबा, बिलासपुर, चापा, अहिवारा, सिमगा, तिल्दा नेवरा आदि स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी व अन्य पदाधिकारी के साथ भ्रमण किया। छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत सौसर, पीपला, बेरडी आदि जगह का भ्रमण सुचिता राठी के सहयोग से किया। कई संस्थाओ में बहुत सी कमियां नजर आई जिन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। विशेष रूप से भ्रमण के दौरान ज्ञात हुआ कि राष्ट्रीय कार्य योजना ग्रास रूट तक नहीं पहुंचती है। भ्रमण के दौरान पदाधिकारीयों द्वारा राष्ट्र द्वारा निर्धारित अहर्ताओं का पालन किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने कहा यदि ऊंचाई पर पहुंचना चाहते हो तो बड़ा सोचो बडा काम करो बड़ा लक्ष्य रखो, रास्ते नहीं मंजिल तय करो। हमारी कुछ बहने परिवार के प्रति समर्पित रहती है किंतु वर्तमान में आवश्यक है अपने समय को बहु उपयोगी बनाएं, अपने हुनर व रुचि अनुसार कार्य करें व अपने व्यक्तित्व की पहचान बनाएं। समय और सागर की लहरें किसी का इंतजार नहीं करती क्योंकि बीता समय वापस नहीं आता। अपना आत्मविश्वास बढ़ाये केवल श्रीमती बनाकर ना रहे अपने जीवन को परमार्थ बनाएं।
कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा ने विगत तीन माह का आयव्यय प्रस्तुत किया और महत्वपूर्ण बात यानि निरंतर प्रयास से अभी तक 22 प्रदेशों के बैंक अकाउंट खुल चुके हैं। संगठन मंत्री ममता मोदानी ने 27 प्रदेशों के संगठन मंत्रियों से प्रदेशों की रिपोर्ट मंगवाई व जहां-जहां नये संगठन बने या कोई परिवर्तन हुआ उसकी सविस्तार जानकारी दी।
सुशीला काबरा द्वारा माहेश्वरी महिला पत्रिका की पूर्णता जानकारी दी। तीन ई पत्रिका प्रकाशित हो चुकी है और बाय पोस्ट सभी की पत्रिका भी जा रही है। सभी प्रदेशों को विज्ञापन देने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही बहनों से आग्रह किया कि वे अपने लेख, विचार, अच्छा साहित्य, प्रकाशन हेतु भेजें।
महिला सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता मालपानी द्वारा ट्रस्ट की जानकारी देते हुए कहा ट्रस्ट हमें आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता हेतु प्रेरित करता है। ट्रस्ट के क्षेत्रीय प्रतिनिधि से अनुरोध किया की ग्रास रूट तक पूरी जानकारी देवे साथ ही महासभा द्वारा संचालित अन्य ट्रस्टों की भी जानकारी सभी तक पहुंचाएं। आपने अभी तक का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 
आदरणीय गीता मूंदड़ा ने विशेष सहयोग देने वाली बहनों का आभार माना और कहा जरूरतमंद बहनों के जीवन में खुशियों के रंग भरे, समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी योजनाएं पहुंचे।
विधान समिति संयोजिका मंगल मरदा द्वारा विधान संबंधित जानकारी दी और कहा किसी प्रदेशों में अगर कोई परेशानी हो तो समिति से संपर्क करें जिससे उसका निराकरण किया जा सके। प्रादेशिक संशोधित विधान वृंदावन की बैठक में देने की पूरी कोशिश रहेगी साथ ही जिले का विधान भी पूर्णता की ओर है।
कुछ विशेष व मुख्य बातों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया संगठन से संबंधित अनेक बातें बताई। पश्चात प्रदेशों के मूल्यांकन का रिजल्ट बताया। प्रदेशों द्वारा प्राप्त रिपोर्टिंग में जो कमियां या गलतियां सामने आई उस बारे में विस्तृत से समझाया। भविष्य में किन-किन बातों का ध्यान रखें यह भी बताया। आगामी राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक मंगल प्रबोधन 25/26/27 जून को वृंदावन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के आतिथ्य में होगी इसकी घोषणा की।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता लाहोटी द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व अध्यक्ष मंजू बांगड़, महामंत्री ज्योति राठी को बधाई देते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।
स्वयंसिद्धा समिति प्रभारी निर्मला मल्ल एवं पूर्वांचल सह प्रभारी पारुल साबू के प्रयासों से बहुत ही सुंदर एक स्वरचित प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।
मूल्यांकन का रिजल्ट
कोहिनूर श्रेणी (प्रथम)
पूर्वांचल - कोलकाता, पश्चिम बंगाल
पश्चिमांचल - मध्य राजस्थान अजमेर संभाग
मध्यांचल - पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात
उत्तरांचल - मध्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा
दक्षिणांचल - तेलंगाना- आंध्र प्रदेश, TKP तमिलनाडु केरल पुडुचेरी
शालीमार श्रेणी (द्वितीय )
पूर्वांचल - नेपाल चैप्टर, बिहार झारखंड, उड़ीसा
पश्चिमांचल - दक्षिणी राजस्थान, उत्तर पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान
उत्तरांचल - पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली
दक्षिणांचल - मुंबई
सफायर श्रेणी (तृतीय)
पूर्वांचल - असम प्रदेश
पश्चिमांचल  - पूर्वी राजस्थान
उत्तरांचल  - पूर्वी उत्तर प्रदेश
दक्षिणांचल - महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सभी पदाधिकारी का, जूम सभागार में उपस्थित नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित बहने सभी का आभार माना। उर्मिला कलंत्री व भाग्यश्री चांडक को सुचारू रूप से जूम संचालित करने हेतु धन्यवाद दिया। अंजलि तापडिय़ा जिन्होंने जूम उपलब्ध किया उनका भी आभार माना। सभी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन