सूरत में GINIUS GEN NEXT कार्यक्रम आयोजित

सूरत जिला माहेश्वरी सभा एवं श्री माहेश्वरी सेवा सदन के संयुक्त तत्वाधान में GINIUS GEN NEXT कार्यक्रम माहेश्वरी सेवा सदन, पर्वत पाटिया, सूरत में आयोजित किया गया। जिसमें  300 से अधिक अभिभावक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के पश्चात 98 बच्चो का रजिस्ट्रेशन हुआ। ब्रेन डेवलपमेंट विशेषज्ञ रमेश परतानी इस सेमिनार के मुख्य वक्ता थे। सदन में उपस्थित समाज के भामाशाहो द्वारा GINIUS GEN NEXT कार्यक्रम की तारीफ की गई। रमेश परतानी का स्वागत सूरत जिला सभा अध्यक्ष श्री पवन बजाज एवं माहेश्वरी सेवा सदन अध्यक्ष श्री राधेश्याम राठी द्वारा किया गया एवं श्री परतानी का परिचय श्री मुरली सोमानी द्वारा, जिला सभा के कार्यो की जानकारी सचिव श्री अतिन बाहेती द्वारा दी गई तथा धन्यवाद आभार विधि श्री मुरलीधर लाहोटी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश तोषनीवाल द्वारा किया गया। जिला सभा की पूरी टीम व समाज के गणमान्य बन्धु कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन