रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा सन 2024 में पूरे वर्ष नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के क्रम में इस वर्ष का तीसरे केम्प का आयोजन 27 मार्च 2024 को माहेश्वरी भवन में हुआ। शिविर प्रभारी नरेंद झंवर ने बताया कि शिविर में 114 मरीजों की मोतियाबिंद जांचकर 49 मरीजों का चयन नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके के किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे समाज सेवी व भामाशाह श्री रणजीत दुगड़, रजनीकांत सोनी एडवोकेट, चन्दा सोनी, सरिता चाण्डक, जयश्री जाजू, मंजू पेड़ीवाल, दीनदयाल खेतान ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी सभा के अध्य्क्ष राकेश जाजू ने आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल, महेश जाजू, योगेश लढ्ढा आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर नगर के अनेक व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे। इस वर्ष का चौथा केम्प 24 अप्रेल 2024 को होगा ।
Latest News