माहेश्वरी मार्बल, कोयंबटूर 'कोवई सिटी आयकॉन' पुरस्कार से सम्मानित


कोयंबटूर के श्रीगोपाल माहेश्वरी एवं उनके पुत्र अनुराग माहेश्वरी द्वारा संचालित फर्म मै. माहेश्वरी मार्बल को मार्बल, ग्रेनाइट एवं टाइल्स की श्रेणी में उद्यम उत्कृष्टता के लिए 'कोवई सिटी आयकॉन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2023-24 की श्रृंखला- कोवई सिटी आयकॉन के तहत रेडियो सिट-जागरण प्रकाशन द्वारा व्यापार एवं उद्यम की विभिन्न श्रेणियो मे उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु प्रदान किये जाते है। माहेश्वरी मार्बल कोयंबटूर मे वर्ष 1978 से कार्यशील है तथा मार्बल एवं ग्रेनाइट के श्रेत्र में देश भर में सर्वोपरि सप्लायर एवं डिलर है। फर्म के कामकाज मे श्रीगोपाल माहेश्वरी की पुत्री कविता माहेश्वरी भी सहयोग देती है। पुरस्कार माहेश्वरी मार्बल के निदेशक श्री अनुराग माहेश्वरी ने प्राप्त किया। इस गौरवान्वित पल के लिये माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से माहेश्वरी मार्बल की सम्पूर्ण टीम को अभिनन्दन एवं बधाई। भविष्य मे नये कीर्तिमान स्थापित करे उसके लिये शुभकामनाए। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन