माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा होली के रंग-संस्कृति के संग कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा वर्ष 2024 की द्वितीय सभा होली के रंग-संस्कृति के संग का आयोजन 24 मार्च 2024 को 7 स्टेप गार्डन, इन्दौर पर किया गया। यह जानकारी संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में लोकसभा चुनाव के दिन इन्दौर में 13 मई, 2024 को शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी सदस्यों द्वारा लिया गया। रंगारंग होली की संध्या पर आयोजित शानदार कार्यक्रम में राधाकृष्ण के नृत्य की प्रस्तुति दी। यह जानकारी कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाष-वीणा राठी ने दी। इस अवसर 160 से अधिक महानुभावों की उपस्थिति रही। इसी अवसर पर बजरबट्टु कार्यक्रम पर शरद-सरला साबू एवं मधुसूदन-किरण सोमानी ने प्रस्तुति दी। ल_मार होली बालमुकुंद-रजनी तोषनीवाल व सत्यनारायण-कल्पना मालू द्वारा खेली गई। हास्य नाटिका में नन्द-भोजाई की नोक-झोंक श्रीमती रानी काबरा और श्रीमती उषा खटोङ द्वारा दी गई। फाग यात्रा का नेतृत्व अशोक काबरा और विजय खटोड द्वारा किया गया। व्यवस्थाओं का निर्वहन सूर्यकांत काबरा और कृष्णावतार राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत सलाहकार समिति सदस्य श्री दिनेश मंडोवरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में राष्ट्रगान के बाद होलिका दहन  सम्पन्न हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन