श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत, नागपुर का होली उत्सव सम्पन्न
श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत, नागपुर की ओर से इस वर्ष भी होली उत्सव 25 मार्च को मनाया गया। इससे पूर्व 24 मार्च को रात्रि 11 बजे होलिका दहन श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत प्रांगण में धूमधाम से हुआ। पूर्व नागपुर में होलिका दहन के साथ भव्य चंग का कार्यक्रम माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। 25 मार्च को आयोजित होली उत्सव में मुख्य अतिथि मदनमोहन खेमाणी व अतिथि विशेष डॉ. सुशील मानधनिया सभी समाज बंधुओं के साथ गुलाब के फूलों, गुलाल की होली का शानदार आयोजन हुआ। भवन प्रांगण में शाम 7 बजे से 10 बजे तक होली के रसिया, होली के मधुर गीत गायिका मनीषा सारडा, प्रीति मालू व महिला मंडल की प्रस्तुती हुई। श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालू, उपाध्यक्ष कमल तापडिय़ा, सचिव रामअवतार तोतला, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष घासीराम मालू, सचिव राजेश बजाज, श्री माहेश्वरी युवक संघ के अध्यक्ष गोविंद झंवर, सचिव कृष्णा मानधना, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष जयश्री बियानी, सचिव राधिका मूंदड़ा स्टेज पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी कमल कलंत्री, मधुसूदन सारडा, संयोजक जितेंद्र माहेश्वरी और संयोजिका प्रीति मालू थे। इस कार्यक्रम में बंसत बागड़ी, कन्हैयालाल मानधना, ओम भैया, गोविन्द पसारी, दिनेश सारडा, गिरधर ईन्नानी, सत्यनारायण राठी, गिरधर चांडक, गोपीकिसन सोनी, लूणकरन भुतड़ा, श्रवण कुमार मालु, वासुदेव मालु, गोविंद पसारी, रतनलाल लाहोटी, दामोदरलाल तोषनीवाल, नागपुर जिला युवा संगठन अध्यक्ष विवेक सारडा, मनोज लोया, नितेश भट्टड, मुकुंद दरक, गिरिराज भट्टड, मुकुंद सारडा, आदर्श सोनी, कृष्णा सारडा, श्रीनाथ चांडक, कपिल कांकाणी आदि उपस्थित थे।
Latest News