सीहोर के 15 कथक नृत्य कलाकारों ने एक साथ नृत्य कर बनाया विश्व रिकार्ड
सरस्वती कत्थक (डांस) कला केन्द्र सीहोर के 12 वर्ष से ऊपर के 15 कथक नृत्य कलाकारों द्वारा 50 वे खजुराहो नृत्य महोत्सव-2024 मे आयोजित 1500 कथक नृत्य कलाकारों के साथ एक साथ ताल बद्ध मनमोहक कथक नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड मे नाम दर्ज कराया। यह कार्यक्रम जो की संस्कृति मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा खजुराहो मे आयोजित हुवा उसमे शहर की पहली एवं प्रतिष्ठित कथक नृत्य संस्था की संचालिका रुपाली नवीन सोनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे सहभागिता करते हुए कार्यक्रम मे शिरकत कर कत्थक नृत्य की विशेष प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगो को मंत्र मुग्ध कर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया एवं गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनने मे सहयोग किया, उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारत के प्राचीन वाद्य यंत्र नगाड़े को बजाकर किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं खजुराहो के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा भी उपस्थित थे। आयोजकों द्वारा सभी नृत्य कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संस्था की डायरेक्टर रुपाली नवीन सोनी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और बताया की संस्था का उदेश्य बच्चों को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सीहोर की प्रतिभाओ को समय समय पर मंच उपलब्ध कराना हैं तथा हमारी संस्कृति हमारी विरासत के जय घोष के साथ सीहोर का नाम रोशन करना है।
-
Latest News