राधिका सोमाणी, लक्ष्मणगढ़ डॉक्टर बनी
लक्ष्मणगढ़ (सीकर) निवासी श्रीमती रेखा सोमाणी एवं श्री प्रेम प्रकाश सोमाणी की सुपुत्री ने अपने प्रथम प्रयास में प्रथम श्रेणी से एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया। बगडिय़ा बाल विद्या निकेतन से अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण कर स्वाध्याय से नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर, राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज सवाई मानसिंह हॉस्पिटल से अपनी इंटर्नशिप कर राधिका सोमाणी ने अपनी योग्यता का लोहा मनवाया। राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा में कक्षा 12 में सीकर जिले में विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक अंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया था।
Latest News