कासगंज में होली मिलन समारोह आयोजित
श्वी डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजि, कासगंज द्वारा होली मिलन समारोह श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में दिनांक 18.3.24 को बनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनीत केला उपसभापति उत्तरांचल अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा एवं विशिष्ट अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश मोहता, मंत्री श्री सुभाष बाहेती, कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी, उपाध्यक्ष-कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियो द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकर मंडल ने ब्रज की फूलों की होली एवं नृत्य प्रस्तुत किया, गुलाल की होली भी खेली गई। समाज के सभी माहेश्वरी बंधुओं के लिए ठंडाई एवं भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान श्री डीडू माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अरविंद काबरा, मत्री सुनील दरक, प्रबंधक राजीव काबरा, देवेंद्र मूंदडा, सचित्तानंद डागंरा, हरदेश करवा, प्रदीप खटोड़ ने सभी अतिथियो को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रदीप काबरा, कृष्ण मुरारी, सुरेन्द्र माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, महेन्द्र चाड़क, घनश्याम मूना, संजय माहेश्वरी, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र भोरे, सत्यनारायण विरला, विनय माहेश्वरी आदि भारी संख्या मे माहेश्वरी समाज कै लोग महिला मोजूद रहे।
Latest News