प्रतीक भारत पलोड़, बेंगलुरु ने बनाया विश्व के सर्वश्रेष्ठ अनवरत वक्ता बनने का कीर्तिमान

बेंगलुरु से प्रतीक भारत पलोड़ ने वो कर दिखाया जिसकी अभी तक किसी ने कल्पना भी नहीं कि थी। उन्होंने यूट्यूब पर सबसे लम्बा व्यक्तिगत लाइव सत्र बना कर विश्व-कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रतीक ने एक ही आसन पर बैठे हुए निरन्तर नौ घण्टों तक अपनी ही मौलिक साहित्यिक रचनाओं (कविता, कहानी, आलेख, नाटक) का वाचन किया। ये उपलब्धि उन्होंने 31 दिसम्बर 2023 को प्राप्त की, जिसके आधिकारिक प्रमाण-पत्र उन्हें मार्च 2024 में मिले। ऑफिसियल वल्र्ड रिकॉर्ड, वल्र्डडवाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने उनकी इस उपलब्धि को प्रमाणित किया है और सराहा भी है। प्रतीक के कथनानुसार इस उपलब्धि के पीछे डेढ़ वर्ष का विचार, तैयारी और दो असफल प्रयास भी थे। अब वे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में भी स्थान पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनका ये कीर्तिमान भविष्य में वे स्वयं ही तोड़ेंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन