माहेश्वरी युवा संगठन रांची द्वारा माहेश्वरी बैडमिंटन प्रीमियर लीग SEASON-2 का आयोजन सम्पन्न
सारडा स्मैशर्स टीम ने कप जीता और बियाणी बाहुबली स्मैशर्स स्क्वाड रनरअप एवं माहेश्वरी सुपर किंग्स को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट में माननीय सांसद श्री संजय सेठ ने उपस्थिति दर्ज कर आयोजको की सराहना की और खिलाडिय़ों का हौसला भी बढ़ाया। टूर्नामेंट के दौरान बिहार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, माहेश्वरी सभा राँची अध्यक्ष श्री किशन साबू, सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया, श्री अशोक साबू, श्री मनमोहन मोहता, श्री मुकेश काबरा, बिहार झारखंड माहेश्वरी महिला समिति, सचिव श्रीमती संगीता चितलंगिया, माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती भारती चितलंगिया, सचिव श्रीमती विमला फलोड आदि विशिष्टजन ने उपस्थिति दर्ज करा के सभी का हौसला बढ़ाया। टूर्नामनेट के दौरान अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमन्त चितलंगिया, सौरभ साबू, पंकज साबू, अंकुर डागा, श्याम बिहानी, उत्सव मंत्री, धीरेन्द्र राठी, हर्षित चितलांगिया, अंकित मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ डागा, मयंक माहेश्वरी, नितेश सारदा, अनमोल साबू और माहेश्वरी युवा संगठन रांची के कई सदस्य उपस्थित थे।
Latest News