माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना के चुनाव सम्पन्न सुमित्रा सारडा अध्यक्ष व प्रियंका भूतड़ा बनी सचिव
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Mon, 18-Mar-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सुमित्रा सारडा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया कि माहेश्वरी महिला मंडल के 2 साल के लिए नए पदाधिकारियों के चयन के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए सुमित्रा सारडा के नाम पर सर्व सहमति से निर्णय हुआ। कार्यकारणी में प्रियंका भूतड़ा सचिव, पूनम भूतड़ा कोषाध्यक्ष, अनिता करवा उपाध्यक्ष, कृष्णा गिलडा सहसचिव, ममता लढा संगठन मंत्री, अनिता खटोड़ सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया। इस अवसर पर संतोष तापडिय़ा, जमना तापडिय़ा, चारभुजा हेडा, विमला हेडा, भगवती सोनी, रितु तोषनीवाल, पुष्पा करवा, जया भूतड़ा, चंद्रकांता बांगड़, सुमन तोषनीवाल, मंजू चितलांगियां, संतोष मोदानी, शशि गिलडा, किरण करवा, सावी बजाज, अंकिता मालू, निर्मला करवा, ललिता हेडा, भगवती सारडा, पिंकी तोषनीवाल, कोमल करवा, सीमा तोषनीवाल, शीतल करवा, भगवती सोनी, सरोज करवा सहित समाज की महिलाओं ने नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों का माला पहनाकर व श्रीफल देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर माहेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। माहेश्वरी नवयुवक अध्यक्ष आकाश करवा, राकेश खटोड़, प्रदीप बजाज, पवन खटोड़ मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

