सूरत की पैड वूमन श्रीमती श्वेता जाजू

मिशन IAS 100 की प्रवक्ता श्रीमती श्वेता जाजू 'सूरत की पैड वूमन' के नाम से पहचानी जाती है। गत 10 वर्षों में सूरत शहर के आस पास के 48 से अधिक गांव में 32000 से अधिक महिलाएं एवं स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं, ग्रामीण महिलाओं एवं जेल की कैदी महिलाओं को स्वस्थ एवं मासिक संबंधित विस्तृत जानकारी दी एवं 2 लाख से अधिक सैनिटरी पैड का अनेक संस्थाओं के सहयोग से वितरण करके श्रीमती श्वेता जाजू ने एक इतिहास रचा है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली अनेक महिलाएं मात्र 10रू. में उपलब्ध सैनिटरी पैड भी खरीद नहीं सकती अथवा इसके आरोग्य विषयक महत्व से अनभिज्ञ है। यह महिलाएं कपोल कल्पित अवधारणाओं के कारण अपने बालिकाओं को भी सेनेटरी पैड इस्तेमाल नहीं करने देती थी। श्रीमती श्वेता जाजू ने माहेश्वरी संगठन, आयुष्मति फाउंडेशन, टीम आशाएं इनके सहयोग से अथक प्रयास करते हुए ग्रामीण महिलाओं में सेनेटरी पैड का महत्व समझाते हुए 2 लाख से अधिक पैड का वितरण किया है। सूरत शहर को स्वच्छता में no..1 पर लाने में महानगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भी आयुष्यमति फाउंडेशन एवं टीम आशाएं के सहयोग से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर श्वेता जाजू ने महत्वपूर्ण भूमिका सक्रिय रुप से निभाई। आप 3 वर्षों से माहेश्वरी समाज के युवाओं को सिविल सर्विस मे लाने के प्रयासों मे टीम आशाएं के साथ भी जुड़ी हुई है। अपने कार्य के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने वाली श्वेता जाजू जैसे सामाजिक कार्यकर्ता को उनके कार्य में सदैव सफलता मिले यही शुभकामनाएं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन