लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न
लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा जिला अस्पताल कासगंज के सहयोग से दिनांक 11 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेलवे रोड स्थिति लायन अनुराग माहेश्वरी के प्रतिष्ठान मेकसंस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डॉक्टर संजीव सक्सेना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल कासगंज द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयोजक वरिष्ठ लायन प्रभात गर्ग, रीजन चेयर पर्सन एवं अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने सभी डॉक्टर एवं लाइन सदस्यों एवं रक्तदान देने वाले सभी देने वाले सदस्यों का आभार प्रकट किया, जोन चेयर पर्सन एके सिंह पुंढीर, सचिव अनुराग माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार जाखेटिया सहित लायन अनिल जैन, देवेंद्र सिंह गुरहार, सुनील गुप्ता, विनय माहेश्वरी, मेहा माहेश्वरी, रेखा गुप्ता, निकिता, अनिल माहेश्वरी, मयंक बिड़ला, कशिश गुप्ता, अंजू जाखेटिया एवं डॉक्टर आशीष गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
इस शिविर में लायन एके सिंह पुंढीर, सुनील गुप्ता, विजय सिंह सहित, उपदेश कुमार, रविकान्त चौहान, दुर्गेश माहेश्वरी, अनिकेत जाखेटिया, डॉक्टर रौनक, राहुल, राजेश आदि सहित कुल 25 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्त दान किया गया जिनको क्लब द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए।
Latest News